Report by : Santram Pandey
Published at :
हाईवे पर शराब की दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
मेरठा। पुलिस को धत्ता बताते हुए बदमाश आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार देर रात बदमाशों ने कंकरखेड़ा के हाईवे-58 स्थित दायमपुर कट के पास अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। दोनों दुकानों में कुंबल कर बदमाशों ने नगदी और करीब छह लाख रुपये की शराब चोरी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। सोमवार को दुकानदार और सेल्समैन दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की।
दो लाख से अधिक की शराब चोरी
बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर निवासी नवीन बालियान की कंकरखेड़ा हाईवे-58 स्थित दायमपुर गांव के सामने पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। पास ही कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी निवासी महेश की देसी शराब की दुकान है। रविवार रात को देानों दुकान बंद कर सेल्समैन घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकानदार और सेल्समैन दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। बदमाशों ने देसी शराब की दुकान की पिछली दीवार में कुंबल कर चोरी को अंजाम दिया। करीब दो लाख से अधिक कीमत की देसी शराब और नगदी चोरी हो गई। वहीं दूसरी ओर, अंग्रेजी शराब की दुकान की छत में कुंबल कर बदमाश नीचे उतरे और गल्ले से नगदी समेत करीब चार लाख रुपये कीमत की ब्रांडेड शराब चोर की।
सीसीटीवी कैमरे तोड़े
सबसे ज्यादा पांच से छह हजार रुपये कीमत वाली बोतल चोरी हुई हैं। बदमाशों ने दोनों ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, जबकि डीवीआर को भी नुकसान पहुंचाया है। आस पड़ोस के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने चोरी की वारदात पर रोष जताया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है, डीवीआर से फुटेज निकलवाकर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
शरारती तत्वों का दुकानों के आसपास रहता है जमावड़ा
दुकानदारों का कहना है कि दिनभर दायमपुर कट आसपास शरारती तत्वों का जमावड़ा रहता है। कई बार उन्होंने पुलिस से उन शरारती तत्वों के बारे में भी बताया, मगर पुलिस ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई तो दूर, भगाना तक उचित नहीं समझा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›