Report by : Neha Singh
Published at :
आकांक्षी जिले गतिरोध की जगह अब गतिवर्धक बन रहे हैं: पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह योजना के तहत दिल्ली के पांच हजार स्ट्रीट वेंडरों समेत एक लाख स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरित करेंगे।

मेट्रो फेज 4, बनेंगे 45 नए मेट्रो स्टेशन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चरण-4 के दो अतिरिक्त कॉरिडोर लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ की की आधारशिला भी रखेंगे। ये गलियारे कुल मिलाकर 20 किमी से अधिक लंबे होंगे और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेंगे।

लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक कॉरिडोर पर स्टेशनों में लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार, साकेत जी-ब्लॉक शामिल होंगे। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के स्टेशनों में इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, इंद्रप्रस्थ शामिल होंगे।

62 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को मिला अब तक फायदा

पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक देश में 62 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 10,978 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के 82 लाख से अधिक ऋण वितरित किया जा चुका है। अकेले दिल्ली में लगभग 2 लाख ऋण वितरित किए गए हैं, जिनकी राशि 232 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया है कि यह योजना उन लोगों के लिए वित्तीय समावेशन और समग्र कल्याण का प्रतीक बनी हुई है, जो ऐतिहासिक रूप से वंचित रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›