Report by : Santram Pandey
Published at :
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की छात्रा प्रीति वर्मा ने एन. टी. ए. नेट दिसंबर 2021 ( असिस्टेंट प्रोफेसर) क्वालीफाई कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रीति वर्मा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के एम. कॉम. तृतीय सेमेस्टर की मेधावी छात्रा है।
प्रीति ने अपने प्रथम प्रयास में ही 93.5 परसेंटाइल के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपनी सफलता का श्रेय प्रीति अपने माता-पिता, पति अरुण कुमार एवं महाविद्यालय की प्रधानाचार्या और विभाग की अनुभवी शिक्षिका गण को देती हैं। प्रीति अगले प्रयास में जीआरएफ उत्तीर्ण कर के भविष्य में प्रोफ़ेसर बनना चाहती हैं।

