Report by : News Desk
Published at : Updated at :
संस्कृत शिविर में लोगों ने लिए संस्कृत में बोलने का संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता को जागरूक करने तथा उनका संस्कृत भाषा के प्रति विशेष लगाव को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसके तहत लोगों को संस्कृत भाषा की जानकारी दी जाती है और उन्हें इस भाषा को पढ़ने व समझने में मदद की जाती है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित गृहे ग्रहे संस्कृतम् योजना के अंतर्गत सरधना तहसील के गांव चान्दना में १२ दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन दिनांक २३-०१-२०२४ को उच्च प्राथमिक विद्यालय चान्दना में संस्कृताचार्य श्री रंगराजन कुमार द्वारा हुआ।

संस्कृत शिविर में लोगों ने लिए संस्कृत में बोलने का संकल्प

उद्घाटन मे संस्थान की ओर से मुख्य सर्वेक्षिका श्रीमती चंद्रकला शाक्या महोदया प्रशिक्षक धीरज मैठाणी, शिवप्रताप मिश्र एवं अनिल गौतम जी की उपस्थिति रही विद्यालय के पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं सहित प्रधानाचार्य श्री कृष्णपाल जी, शिक्षक श्री मुकेश कुमार जी, शिक्षिका श्रीमती नीलम देवी एवं योगाचार्य अक्षय कुमार चान्दना उपस्थित रहे तथा संस्कृत भाषा विज्ञान के विषय में प्रेरित किया विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृत भाषा को सीखने एवं बोलने का संकल्प लिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›