सपा ही पिछड़ा वर्ग की असली हितैषी

WhatsApp Image 2026 09 07 at 4.01.06 PM
e radio india meerut

पीडीए सम्मेलन का हुआ आयोजन

मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोरखा, पूठ और खिवाई में समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल ‘पीडीए सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने पिछड़े समाज को एकजुट करते हुए राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
​सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। राज्य में महंगाई, बेरोजगारी और उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछड़ा वर्ग, दलित और वंचित समाज का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही पूरी तरह सुरक्षित है। आने वाला समय सपा का है और जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तसव्वर अली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए पीडीए के नारे को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी, राष्ट्रीय सचिव अंकित शर्मा, विजयपाल कश्यप, कुशलपाल मास्टर, पुष्पेंद्र कसाना, सौरभ प्रजापति, सतपाल प्रजापति, नरेश प्रजापति और प्रभात सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।