Report by : News Desk
Published at : Updated at :
UP Board Date Sheet Download: 56 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा UP Board Date Sheet Download: 56 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Date Sheet Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को खत्म होंगी। हाईस्कूल के सभी एग्जाम 12 दिन में होंगे, जो 10 मई तक चलेंगे। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी। इस परीक्षाओं में कुल 56 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।

UP Board Date Sheet Download: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 अप्रैल को शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों पूरी कराकर 10 मई को खत्म हो जाएंगी। परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाइस्कूल के 29,94,312 और इंटरमीडिएट के 26,09,501 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 31,47,793 बालक और 24,56,020 बालिकाएं पंजीकृत हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›