Report by : News Desk
Published at : Updated at :
UP Fitness Body Building Association: मौ0 युसूफ मिस्टर यूपी तो मिस्टर मेरठ बॉडी बिल्डिंग में राहुल बैसला का दबदबा UP Fitness Body Building Association: मौ0 युसूफ मिस्टर यूपी तो मिस्टर मेरठ बॉडी बिल्डिंग में राहुल बैसला का दबदबा
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Fitness Body Building Association: 26 दिसम्बर 2023 को यूपी फिटनेस बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन सुभारती युनीर्वसिटी बागपत बाईपास, मेरठ के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिजेन्द्र सिंह डायरेक्टर सरस्वती पब्लिक स्कूल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हश्मे आलम, आसिफ अनवर वारसी, अजय चौधरी, त्रिनाथ मिश्र, जुनैद फारूकी, नाज़िया ख़ान, शाहिद महमूद, प्रवीण उर्फ चुलबुल पाण्डेय रहे।

इन जजेज ने सुनाया फैसला

कार्यक्रम में जजिंग पैनल में अल्ताफ अहमद, डाॅ. नजमुन्नबी, आबिद अली, बबलू, रियासुद्दीन उस्मानी, राशिद मुल्तानी, मनीष, परवेज़ ने अपने जजमेंट से प्रतिभागियों में से मिस्टर यू.पी. मौ0 युसूफ, मसल्समैन मोहित चोपड़ा, बेस्ट पोज़र-अफ़ज़ाल अहमद, मोस्ट इम्प्रूवमेंट-ललित, मसल्समैन रनरअप-शारिक और मिस्टर मेरठ-शादाब, मिस्टर मेरठ बाॅडी बिल्डिंग में-राहुल बैसला को विजेता चुना।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। प्रतिभागियों के समर्थन में भी लोगों का हुजूम था। निष्पक्षता पूर्ण निर्णय करने वाले जजेज भी उनकी प्रतिभा देखकर निर्णय कर पाने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने बॉडी बिलडिंग का यह अनोखा शो देखकर खूब तालियां बजाईं। प्रतिभागियों का हौसला आफजाई किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। विजेताओं को पुरस्कृत कर अतिथियों ने शुभकामनाएं दी।

अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।

Send Your Feedback to us.
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›