Report by : Nisha Pal
Published at :
ई रेडियो इंडिया
यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के बागियों को मनाने और चुनाव प्रबंधन कर सभी 17 नगर निगम में जीत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पार्टी के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। आपको बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन वापसी का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित सरकार के मंत्रियों ने बुधवार को बागियों से संपर्क साधा।
उन्होंने बागी उम्मीदवारों को भविष्य में सरकार या संगठन में समायोजन का वादा करते हुए मैदान छोड़ने का आग्रह किया। विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने भी बागियों से संपर्क कर उनकी फोन पर चौधरी और धर्मपाल सिंह से बात कराई।

