Report by : Neha Singh
Published at :
उत्तराखंड में कांग्रेसियों पर कौन कर रहा तेजाबी हमले की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर लगाए सनसनीखेज आरोप
  • अब सियासत में इतना घिनौना काम करने के पीछे क्या है असली वजह

राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है ऐसे में लोगों को अक्सर सचेत रहने की सलाह दी जाती है। यही काम आज हरीश रावत ने भी कर डाला है। ट्वीट पर आरोप लगाते हुए उन्होंने उत्तराखंड पुलिस, भाजपा नेताओं और आम आदमी पार्टी को यह बता डाला कि आगामी चुनावों से पहले बहुत बड़ा विस्फोट होने वाला है। ऐसा विस्फोट जो राजनीति के कुरूप चेहरों को और भी बदसूरत बना देगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट में उन्होंने लिखा,’अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है, जो चिंताजनक है। राजनीति में प्रतिद्वंदिता हो, स्वस्थ प्रतिद्वंदिता हो, वैचारिक प्रतिद्वंदिता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंदिता हो, मगर यदि आप अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में किसी एक व्यक्ति को चिन्हित करके फेंकना चाहेंगे तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा।’

रावत ने ट्वीट में यह भी कहा,’यदि ऐसा होता है तो उस राजनैतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनैतिक दल है! तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसी भी सम्मिलित हैं, पुलिस भी सम्मिलित है और राजनैतिक दल भी सम्मिलित हैं, उनके साथ साझा कर रहा हूं। मेरी, मां पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा न हो, यह एक केवल आशंका मात्र हो और उसके आधार पर यह सूचना मुझ तक पहुंची हो, मगर यदि ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, एक बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।’

आपको बता दें कि उत्तराखंड में सियासी घमासान के बीच हरीश रावत अब मुखर होते नजर आ रहे हैं वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने भी घेराबंदी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›