Report by : editor
Published at :
The Growing people ने ‘सिंबल ऑफ़ वीमेन एंपावरमेंट अवार्ड’ से महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

/लूवालिया मुख्य अतिथि तथा अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत प्रमुख तरुणा सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संचालन कवित्री शुभम त्यागी ने किया। The Growing people के कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 से संबंधित सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रक का विमोचन भी किया गया।

The Growing people ने ‘सिंबल ऑफ़ वीमेन एंपावरमेंट अवार्ड’ से महिलाओं को किया सम्मानित

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले 60 साल तक महिलाओं के बारे में सोचा भी नहीं गया था, लेकिन मोदी सरकार महिलाओं के लिए इतनी सारी योजना लेकर आई है कि पूरे देश में हर जगह, हर धर्म, हर जाति की महिला लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। जिसका असर आज देखने को भी मिलता है आज देश में सर्वोच्च पद से लेकर हर स्तर पर महिलाएं आगे आ रही है।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब वह शिक्षित होगी। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं शिक्षित है वह समाज में आगे बढ़ रही हैं लेकिन जो शिक्षा की अनदेखी कर रही हैं वह पिछड़ रही है।

The Growing people की अध्यक्ष ने क्या कहा

The Growing people की अध्यक्ष आदिति चन्द्रा ने कहा कि सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र का प्रतीक है। महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि विकसित भारत की सबसे बड़ी जरूरत है। महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़े, सुरक्षा की भावना बढ़े और महिलाएं आत्मनिर्भर बने, इसके लिए अभी बहुत कम करने की आवश्यकता है।

https://youtu.be/n5q3niWCKnE?si=xrcNpZ5OZMeNiiVl
The Growing people ने ‘सिंबल ऑफ़ वीमेन एंपावरमेंट अवार्ड’ से महिलाओं को किया सम्मानित

IIMT University के एमडी ने दिया धन्यवाद

आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्वागत किया और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मानित करने के लिए केवल एक दिन ही नहीं होता बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए, हर दिन महिला दिवस होना चाहिए।

कार्यक्रम में अतिथियों ने 51 महिलाओं को सिंबल ऑफ वूमेन एंपावरमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली प्रमुख महिलाओं में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य मनीष जैन, गार्गी गर्ल्स स्कूल की उप प्रधानाचार्य वग्मिता जैन, डैफोडिल की प्रधानाचार्य मंजू बाला शर्मा,वार्ड 16 की पार्षद डॉ अनुराधा वार्ड 60 की पार्षद रेखा सिंह, डॉ दिशा दिनेश, सुभारती फैशन टेक्सटाइल की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नेहा सिंह, डॉक्टर प्रीत गिल, भजन गायिका वृंदावन रीना राघव, बॉडी बिल्डर निशा गौतम, प्रेरिका जैन,एक्टर मॉडल राधिका गौतम, कवित्री शुभम त्यागी, सीमा श्रीवास्तव, डॉली गुप्ता, निधि रस्तोगी, शिवानी अग्रवाल, भावना शर्मा, हिना रस्तोगी, पत्रकार स्वाति भाटिया, जैनम खातून, मानसी अग्रवाल, मंजू बाला शर्मा, शीरी अंसारी, तरुणा सिंह, कन्या गुरुकुल नारंग पुर की रश्मि आर्या, पूजा रावत, एडवोकेट उर्वशी सिंह,आदि शामिल रही।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›