Report by : Pratima Shukla
Published at : Updated at :
मेरठ प्रेस क्लब को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज, उपज पत्रकार संगठन ने दिया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ प्रेस क्लब के लिये पुरजोर कोशिशों का दौर जारी है ऐसे में शनिवार को मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब परिसर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपज के प्रदेश सचिव व अध्यक्ष अजय चौधरी ने की। बैठक में मेरठ पत्रकार क्लब (प्रेस क्लब) के पुनर्जीवन और प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उपज संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब को फिर से सक्रिय करने के लिए सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। उपज के महामंत्री ललित ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने सभी पत्रकार साथियों से प्रेस क्लब में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब को दोबारा सक्रिय करने के प्रयासों का समर्थन किया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार मंच मेरठ की नवगठित कार्यकारिणी को समर्थन देते हुए प्रेस क्लब को पुनः स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

मेरठ प्रेस क्लब को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज, उपज पत्रकार संगठन ने दिया समर्थन

इस मौके पर उपज के उपज के प्रदेश सचिव व अध्यक्ष अजय चौधरी ने संयुक्त पत्रकार मंच मेरठ के नवगठित अध्यक्ष रवि शर्मा को समर्थन पत्र सौंपा और उन्हें प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय चौधरी ने कहा कि मेरठ प्रेस क्लब पिछले 15 वर्षों से निष्क्रिय रहा है, जिससे पत्रकारों की एकता, संवाद और सहयोग की भावना प्रभावित हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि रवि शर्मा की अगुवाई में यह सपना फिर से साकार होगा और प्रेस क्लब नई ऊर्जा के साथ संचालित होगा। इस बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए प्रेस क्लब को फिर से खड़ा करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपज के महामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, जयवीर त्यागी, मीडिया प्रभारी अखिल गौतम, जिला प्रवक्ता अरुण सागर, शाहिद खान, दीपक वर्मा, राहुल राणा, रमेश सोनी, नीरज कुमार, अमित तोमर, मदनपाल गौतम, गौरव सैनी, रवि गौतम, नरेश कुमार, विपुल सैनी, विभूति रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार के.के. शर्मा, दिनेश चंद्रा, विनोद गोस्वामी, शाहीन खान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने मेरठ प्रेस क्लब को फिर से सक्रिय करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›