• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • खेत की जुताई-बुवाई में बाधा डालने का आरोप, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार

    WhatsApp Image 2026 09 02 at 6.58.54 PM
    e radio india meerut

    खसरा संख्या 683/3 का मामला, किसानों ने विपक्षियों पर ट्रैक्टर खेत से बाहर निकालने का लगाया आरोप

    सरधना तहसील क्षेत्र के ग्राम बपारसी निवासी अमित और सुमित के बेटे ब्रह्म सिंह ने उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र देकर खेत की जुताई-बुवाई में कथित रूप से बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर उन्हें अपने खेत में कृषि कार्य करने की सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ग्राम बपारसी स्थित खसरा संख्या 683 की कुरेबंदी के बाद प्रार्थीगण को खसरा संख्या 683/3 आवंटित हुआ है। किसानों के अनुसार, 16 जून 2026 को हल्का लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में उन्हें मौके पर खेत पर दखल भी दिलाया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी राजीव व संजय पुत्रगण चौहल सिंह तथा सुरेश पुत्र सतवीर निवासी ग्राम बपारसी द्वारा उनके खेत में जुताई-बुवाई करने में लगातार व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। किसानों के मुताबिक, 31 अगस्त को वे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान विपक्षीगण ने उन्हें खेत जोतने से मना कर दिया और ट्रैक्टर सहित वहां से बाहर निकाल दिया।
    किसानों का कहना है कि खेत का आवंटन होने और मौके पर दखल दिलाए जाने के बाद भी कृषि कार्य में रुकावट पैदा होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों ने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि विपक्षीगण को निर्देशित किया जाए कि वे खसरा संख्या 683/3 में उनकी जुताई-बुवाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न करें और भविष्य में भी इस प्रकार की रुकावट से बाज आएं। साथ ही किसानों ने अपने कृषि कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins