• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • सरधना नगर पालिका में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

    WhatsApp Image 2026 09 02 at 6.47.31 PM
    e radio india meerut

    आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की घोषणा, कर्मचारियों में दिखा उत्साह

    सरधना। शासन के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका परिषद सरधना के अब्दुल कलाम सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। लोक भवन लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो के अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ तथा आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। निगम के गठन से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ कर्मचारियों को समय पर पारिश्रमिक, ईपीएफ, ईएसआईसी और सेवा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था मजबूत होगी। नगर पालिका परिषद सरधना की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। आउटसोर्स कर्मियों को शासनादेश दिनांक 19 सितंबर 2025 के अनुसार निर्धारित सभी लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अध्यक्ष पुत्र शावेज अंसारी, पिंकी सोम, सभासद शानू जैन, राहुल पाल सहित नगर पालिका के समस्त सभासद, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय से मनोज कुमार लिपिक, मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, अमित कुमार पार्चा, विजय सोम, विकास कुमार, अजीम सैफी, कमल कुमार और नितिन त्यागी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins