
- वीडियो में विद्या और राशि संग डांस करते दिखे अक्षय
- अभिनेत्री ने मेहनत और मस्ती के लिए अक्षय की तारीफ की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ फिल्मी सितारे भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री राशि खन्ना ने भी अक्षय को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और राशि खन्ना साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में अक्षय अपने खास अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पीछे एक प्राइवेट जेट भी नजर आ रहा है। तीनों कलाकारों की मस्ती और डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है।
राशि ने वीडियो के साथ अक्षय के लिए एक प्यारा संदेश भी लिखा। उन्होंने अभिनेता की मेहनत और उनके मजाकिया अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा शख्स बताया, जो अपने आसपास के लोगों से खूब मेहनत करवाने के साथ उन्हें खूब हंसाते भी हैं। उन्होंने अक्षय को ज्यादा डांस और मस्ती करने की शुभकामनाएं भी दीं।
अक्षय कुमार के जन्मदिन पर उनका यह अंदाज भी चर्चा में है। इसी बीच अभिनेता ने अपने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर भी प्रशंसकों के साथ संदेश साझा किया है।







