
- शॉप्रिक्स मॉल में केक काटा, फिल्मों के गानों पर किया डांस
मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में 19 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेरठ के जूनियर सनी देओल ने अपने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।
जूनियर सनी देओल अभिनेता सनी देओल को अपना गुरु मानते हैं। उनका कहना है कि सनी देओल से प्रेरित होकर ही उन्हें अपनी पहचान बनाने और रोजी-रोटी कमाने का अवसर मिला है।
जन्मदिन के इस खास मौके पर आभास मल्होत्रा, बादल, राजीव शर्मा, राकेश कुमार, विनय सहगल और सनी बाउंसर समेत कई साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जूनियर सनी देओल ने सनी देओल की चर्चित फिल्मों ‘घातक’, ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘गदर’ से जुड़े अंदाज में प्रस्तुति दी। उन्होंने फिल्म ‘गदर’ के मशहूर गीत ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर डांस कर लोगों का मनोरंजन किया।
सनी देओल के प्रति प्रशंसकों के उत्साह और अपने अनोखे अंदाज के चलते यह जन्मदिन समारोह मेरठ में चर्चा का विषय रहा।

