Report by : Neha Singh
Published at :
Meerut Loksabha Election: रावण की ससुराल में राम की एंट्री पर चुनाव होगा दिलचस्प
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Loksabha Election: मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद पद के प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ पहुंचे हैं और यहां पर उन्होंने चुनाव जीतने का भी निश्चय किया है। रावण की ससुराल में राम की एंट्री को लेकर स्थानीय नेताओं में हालांकि उपापोह की स्थिति देखी जा रही है। एक ओर मेरठ से दर्जन भर स्थानीय नेताओं ने टिकट के लिए भाग दौड़ की थी तो वहीं पर भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे प्रत्याशी को यहां पर उतारा है जो अभिनय के क्षेत्र में तो एक बेहतरीन चेहरा है मगर राजनीति में बिल्कुल नए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यहां का चुनाव क्लियर होगा या चुनावी आंकड़े दिलचस्प होंगे।

टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी से सीधे संवाद किया। एक के बाद एक भाजपा नेताओं से परिचय किया तथा भाजपा नेताओं की बात भी सुनी। इसी बीच उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरठ उनकी जन्मस्थली है और यहां वह सेवा करने के लिए आए हैं।

उन्होंने कहा है कि अभी वह आपके सभी सवालों का जवाब नहीं दे सकते, लेकिन मीडिया से सीधे संवाद जारी रखेंगे। करीब एक घंटा यहां रुके, जिसके बाद पदाधिकारी से संवाद किया और फिर उनका काफिला प्राचीन औघड़नाथ मंदिर पर पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यहां फिल्म अभिनेता अरुण गोविल से मिलने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा प्रत्याशी के आने की सूचना के चलते पुलिस भी यहां पहुंच गई थी। पुलिस ने अरुण गोविल का सुरक्षा घेरा बना लिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›