Report by : News Desk
Published at : Updated at :
तो क्या अब… रूस-यूक्रेन का युद्ध बन जाएगा विश्व के लिए बड़ा संकट तो क्या अब… रूस-यूक्रेन का युद्ध बन जाएगा विश्व के लिए बड़ा संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अब होगा महामुकाबला….
  • यूक्रेन को यूरोपियन संसद ने सदस्य बनाने को भर ली हामी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा यूरोपीय संघ में शामिल होने का अनुरोध करने के बाद यूरोपीय संसद ने आवेदन को मंजूरी दे दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को यूक्रेन को यूरीपीय संघ में शामिल करने के लिए आवेदन किया था।

अब यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के लिए यूरोपीय संसद में एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रस्ताव पर संसद में वोटिंग होगी और इसके बाद शुरू होगा रूस के खिलाफ महाअभियान।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी लड़ रहा है। मेरा मानना ​​​​है कि आज हम हर किसी को दिखा रहे हैं कि हम क्या हैं … हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम आपके जैसे ही हैं। उन्होंने सोमवार को कहा था कि वह ढील देने के लिए तैयार नहीं है खासकर तब जब एक पक्ष दूसरे को रॉकेट तथा हथियारों से निशाना बना रहा हो।

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला कर दिया और इस पूर्वी यूरोपीय देश में भारी तबाही मची है। नाटो का सदस्य होने के बावजूद यूक्रेन के समर्थन में खुलकर कोई देश सामने नहीं आया है। इसके बाद से नोटो के अस्तित्व पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था। लेकिन अब यूक्रेन के नए कदम से देखना यह होगा कि दुनिया के अन्य मुल्क क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›